Categories: Crime

72 घण्टे में चोरी की हुई सात घटनाए

संजय/यशपाल सिंह
आजमगढ़ :जिले में चोरों के हौसले बुलंद है एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से लोगो की नीद हराम हो गयी है 72 घण्टे के भीतर सात चोरी की वारदात हो गयी है बेख़ौफ़ होकर चोरो ने फूलपुर क्षेत्र में एक किशोरी को बंधक बनाकर पूरा जमकर लूटपाट का तांडव किया गया इसके बाद भी पुलिस अबतक घटना का खुलासा नही कर पाई सियरहा बाजार(श्री नगर)में शर्राफा ब्यवसायी अनिल सेठ की दुकान तोड़कर चोर नगदी सहित लाखो का समान उठा ले गये और बगल में श्यामसुन्दर गुप्ता की जनरल स्टोर का तालातोड़कर हजारो का समान उठा ले गये और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में उदपुर गांव में दुर्गेश पाठक नूरुल ऐन का तालातोड़कर समान उठा ले गए
सरायमीर थाना क्षेत्र में सरायमीर कस्बे से रात में नाहर खान पठान टोला तथा असलम के घर से चोर लड़की के शादी के लिए रखा 47 हजार नगद व् जेवरात उठा ले गए तथा सजनी गांव में धावा बोलकर जच्चा बच्चा केंद्र के पास से एनम कुमुध राय के आवास में 4 चोर घुस गये और उनकी 16 वर्षीय पुत्री को रस्सी से बांधकर नगदी सहित लाखो का जेवरात लेकर फरार हो गये
चोरी की ये सात घटनाओं ने साबित कर दिया है कि इन दिनों आजमगढ़ जिले में चोर बेख़ौफ़ होकर चोरी कर रहे है और पुलिस का हौसला पूरी तरह पस्त हो गया है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts