Categories: Crime

त्योहार के मौके पर गायब हुए बी एस एन एल नेटवर्क, अधिकारी हुए मौन

फारूख हुसैन
चन्दन चौकी= खीरी- बीएस एन एल नेटवर्क फिर गायब ,कल रात से नहीं है नेटवर्क ।ईद के मौके पर चन्दन चौकी क्षेत्र एक मात्र बी एस एन एल नेटवर्क की संचार सेवाएं फिर बाधित हो गईं ।महीने में सुचारू रूप से मात्र 10 दिन चलती हैं संचार सेवाएं ।मजे की बात तो यह है कि यहाँ 100 से ज्यादा लैंडलाइन कनेक्शन एवं दो लीज़ लाइन व दो से ढाई हजार मोबाइल सब्सक्राइबर हैं बावजूद इसके यहाँ केवल एक प्राइवेट कर्मचारी महेश कुमार राना अकेला सारी सेवाएं देखता है यहाँ एक लाइन मैन भी पोस्ट है लेकिन वह पलिया में रहकर अपने घर पर लगे अपने ही विभाग के टावर को चलाता है सो कुल मिलाकर चन्दन चौकी आदिवासी क्षेत्र की एक मात्र दूरसंचार सेवा भगवान भरोसे है और अधिकारी इन सब समस्याओ को जानते हुए भी मौन साधे हुए है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts