Categories: Crime

पीलाखार डाम में डूबकर छात्र की मौत नहाते समय हुआ हादसा ।

विलाप करते परिजन- फोटो नाज़िरदुल्ला खान
रामपुर/ नजीर दूला खां / बिलासपुर / केमरी
अपने साथियों के साथ पीलाखार डाम में नहाने गया दस वर्षीय छात्र की डूबकर मौत हो गई।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद छात्र का शव मिल गया। छात्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचगया। केमरी नगर पंचायत के मोहल्ला सिंघाडियान निवासी शफीक का सरकारी स्कूल में कक्षा पांच में पढने वाला दस वर्षीय शावेज बुधवार को दोपहर बाद अपने साथियों के साथ पीलाखार डाम में नहाने गया था। वहां नहाते वक्त अचानक डूबने लगा तो उसके साथियों ने शोर मचा दिया। उनका शोर सुनकर कुछ लोग उसे बचाने तो आए, मगर तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलते ही परिजन मौकें पर पहुंचे। और पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंच गई वही गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव बाहर निकाला। छात्र की मौत से मृतक के घर में कहोराम मचा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts