Categories: Crime

भरे बाजार में हुई बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या नगर में फैली सनसनी

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)= पलिया तहसील  के मोहल्ला अहिरान प्रथम में एक बुजुर्ग महिला की हत्या  होने से नगर में सनसनी फैल गयी। पलिया नगर के मोहल्ला अहिरान प्रथम में रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी ओमप्रकाश की घर में घुसकर किसी ने हत्या कर  दी ।जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी घर पर ही थी  तभी दो लोग उनके घर में घुस गये और उनकी गला रेत कर  हत्या कर दी।पर मृतक की शरीर पर और नोचने के और सर  पर चोट का गहरा निशान  भी है।

मोहल्ले में   आस पड़ोस के लोगों से जानकारी पर पता चला कि उनके छोटे बेटे की पत्नी  उनकी अक्सर अपनी सास उर्मिला देवी से झगड़ा होता रहता था जिसके चलते हो सकता है कि उसने उनकी हत्या कर दी हो ।फिलहाल जो भी शक की सूई  सीधे उनकी छोटी बहू के ईर्द गिर्द ही घूम रही है।मौके पर पहुँचकर पलिया कोतवाल ब्रज लाल यादव ने मामले की जांच कर बाडी को पोस्ट मार्टम के लिये लखीमपुर भेज दिया  है और संदेह में  आ रही मृतक के छोटे बेटे की पत्नी ज्योती पर  मृतक के पुत्र दीपक की तहररीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला को हिरासत में  लेकर पूछताछ की जा रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts