Categories: Crime

कलयुगी बाप के साथ बहन के अंतरंग सम्बन्ध देख खिसयाए भाई ने दोनों को उतारा मौत के घाट

राजेन्द्र केसरवानी व् दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट
कानपुर 16/9/16, आपने कभी सुना है कि बेटी अपने पिता से ही जिस्‍मानी संबंध बना रही है। आप कहेंगे कि नहीं। यह हुआ है कानपुर के नौबस्ता  इलाके में। जहां एक बाप-बेटी का आपस में संबंध बनाता था। लेकिन तभी उस बाप का बेटा वहां आ जाता है और यह देखकर उसके होश उड़ जाते हैं।
नौबस्ता के लालपुर में जब भाई ने अपने पिता और बहन को आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह भड़क गया।  गुस्‍साए बेटे ने दोनों को बांस और ईंट से कूंचकर मार डाला। इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद वह थाने गया और पुलिस को पूरी दास्‍तां बयां की ।
युवक की बातें सुन पुलिस भी सकते में आ गर्ई। फौरन दल-बल के साथ युवक के घर पहुंची तो पिता और बेटी का शव खून से लथपथ बरामद किया। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त बांस और ईंट बरामद कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है
नौबस्ता के लालपुर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह यादव (65) की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बेटे हैं। वह विवाहित बेटी कमलेश (36) और बेटों चंद्रवीर और राजवीर के साथ रहता था। तीसरा बेटा अमर बिल्हौर और चौथा बेटा धर्मवीर रनियां में परिवार के साथ रहता है। चारों बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं।
चंद्रवीर ने पुलिस को बताया कि वह दादानगर की एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को तबियत ठीक न होने की वजह से वह नौकरी पर नहीं गया था। दोपहर में किसी काम से घर से गया था, करीब 3:30 बजे घर लौटा तो गैलरी में पिता और बहन आपत्तिजनक हालत में लेटे थे। यह देख वह आपे से बाहर हो गया और दोनों को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में नोबस्ता थाना प्रभारी ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर हत्या के आरोपी चंद्रपाल को जेल भेज दिया गया है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts