Categories: Crime

बसपा के सेक्टर अध्यक्ष रमेश भारती ने दिया अपने पद से इस्तीफा, विधायक रोमी साहनी से टिकट के लिए रूपये माँगने पर जताया दुःख

फारूख हुसैन
पलिया कलां //संपूर्णानगर  = बसपा के संपूर्णानगर सेक्टर अध्यक्ष रमेश भारती का अपने पद से इस्तीफा देने से नगर में और पार्टी में हलचल मच गयी है ।रमेश भारती दलित समाज से है और इन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को एक पत्र लिखा है पत्र में उन्होंने विधायक रोमी साहनी का टिकट कटने पर गहरा दुःख प्रकट किया पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि सर्वसमाज का ख्याल रखने वाले विधायक की जब बसपा पार्टी  में कोई कदर नही है , तो हम जैसे सेक्टर अध्यक्ष की क्या अहमियत होगी पार्टी में इतना अच्छा विधायक पहली बार बसपा को मिला और रूपये के लिए निकाल दिया और रूपये लेकर किसी और को टिकट दे दिया है।

बातचीत पर उन्होंने बताया कि  मै काफी दिनों से परेशान  हूँ मेरा परिवार भी चिंचित था इसलिए  मैंने सगठन व अपने पद से इस्तीफा दे दिया  और अच्छे व्यक्ति व ईमानदार विधायक सर्वसमाज की बात करने वाले की मदद करूँगा रोमी साहनी जी के साथ रहने के लिए कहा है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts