Categories: Crime

चलती ट्रेन से लुटेरों ने महिला को फेंका, लाखों की लूट

अखिलेश सैनी
बलिया। चलती अप छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस (15053) से लुटेरों ने मंगलवार की रात एक महिला को न सिर्फ नीचे फेंका, बल्कि लहूलुहान महिला से लाखों रूपये का आभूषण लूट लिया।आस-पास के लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

उधर, महिला के पति त्रिपुरारी प्रसाद मौर्य की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बलिया कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर निवासी पूनम मौर्या अपने पति के साथ इलाज कराने बलिया से वाराणसी उक्त ट्रेन से जा रही थी।चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर लूटेरों ने लूट का प्रयास किया, जिसका विरोध पूनम ने कर दिया।इससे नाराज लूटेरों ने पूनम को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। फिर उसके कान के कुंडल, मंगलसूत्र, पायल, नथुनी व चेन लूट लिया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लूटेरों ने ट्रेन के दूसरे डिब्बे में जाकर और भी महिलाओं से लूटपाट किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts