Categories: Crime

हवा में लहराते हुए निकल गए अवैध असलहा,क्षेत्र में सनसनी का माहौल व्याप्त,प्रशासन जुटी जांच में।

अरविन्द कुमार सिंह/अनमोल आनन्द

मालीपुर।उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत संत पुष्पा इण्टर कालेज जमुआंव,बलिया।एवं महात्मा गाँधी इण्टर कालेज खंदवा,बलिया के बीच बुधवार को दोपहर दस बजे मन बढ़ युवकों द्वारा अबैध असलहा से हवाई फायर करना तथा हवा में लहराते हुए सरेआम रोड पर भागना क्षेत्रीय जनता के लिए पहेली के बराबर है।जैसे ही घटना की जानकारी क्षेत्रीय थाने को हुई क्षेत्रीय पुलिस सक्रिय हो गई है।

पूरा मामले की गहराई से छानबीन में लग गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बुधवार लाल रंग की ग्लैमर वाइक सवार दो युवक जमुआंव चट्टी से खंदवा जाने वाली सड़क से जा रहे थे।संत पुष्पा इण्टर कालेज जमुआंव एवं महात्मा गाँधी इण्टर कालेज खंदवा के बीच अबैध असलहे से चार बार फायर किये तथा हवा में असलहा लहराते हुए तथा अस्पष्ट नारा लगाते हुए खंदवा गांव की ओर निकल गये। वहां से पुन:मालीपुर की ओर चले गए। बिना नंबर की वाइक का प्रयोग कर रहे थे। उक्त मामले में थाने की पुलिस जमुआंव गांव के इर्द-गिर्द के युवकों को चिह्नित करने में लगी हुई है।समूचे क्षेत्र में उक्त घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts