Categories: Crime

लडकियों कि अश्लील फोटो बनाने वाला ब्लैकमेलर एसपी के आदेश गिरफ्तार


अखिलेश सैनी
बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने नगर के धोबही मुहल्ला निवासी एक युवक को साइबर क्राइम व ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को चालान न्यायालय कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कस्बा के ब्रह्मस्थान में उक्त मुहल्ले का युवक जीम का संचालन करता था। इसके द्वारा किसी प्रकार से स्कूली छात्राओं का फोटो खींचकर कम्प्यूटर के माध्यम से उसे अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक या वाट्सएप पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। इसकी शिकायत कस्बा के कई लोगों ने एसपी प्रभाकर चौधरी से की थी। एसपी के निर्देश पर प्रभारी कोतवाल डीके चौधरी ने सर्विलांस के माध्यम से मंगलवार की रात्रि में छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लैपटाप, पेनड्राइव, मोबाइल आदि सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में पाबंद कर युवक को चालान कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts