Categories: Crime

बुखार से पीडित व्यक्ति ने दम तोडा ।

रामपुर.नजीर दूला खां/ बिलासपुर
क्षेत्र में डेंगू व चिकनगुनिया बुखार का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है।जिसके पीडित आए दिन उपचार के दौरान दम तोड रहे है।वही स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरें हुए है। एक व्यक्ति की चिकनगुनिया बुखार के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।

नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी रमेश कश्यप 50 को बीते शुक्रवार को तेज बुखार की शिकायत हुई थी।स्थानीय स्तर पर उपचार में कोई सुधार न होने पर उसके परिजनों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें चिकनगुनिया होने की पुष्टि की। वहा उपचार के दौरान बीती रात उक्त मरीज ने दम तोड दिया। परिजनों ने उन्हें घर लाकर बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts