Categories: Crime

पलिया को जिला बनाने की मुहिम मे अब सभी नगर वासियों ने दिया समर्थन

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी) नगर  के युवा व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने पलिया को जिला बनाओ की मुहिम में सभी का समर्थन माँग रहे थे परंतु उनकी इस कोशिश में सभी पूरी तरह से साथ में  हो गये हैं ।  स्कूलो का समर्थन थारु क्षेत्र में जाकर समर्थन के बाद वकीलो के मिले समर्थन से रवि उत्साहित  थे। जिसके बाद उन्होंने अपने अभियान में तेजी लाते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर पोस्ट कार्ड वितरित किये। साथ ही पोस्ट कार्ड को मुख्यमंत्री महोदय के नाम भेजने के लिए उत्साहित भी किया।
व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता द्वारा चलाई जा रही पलिया को जिला बनाओ की मुहीम के तहत उन्होंने रविवार को शहर के मोहल्ला सुभाषनगर, रंगरेजान, नई पानी की टंकी, चांदनी चौराहा आदि जगहों पर जाकर घर घर पोस्ट कार्डो का वितरण किया। मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित इन पोस्ट कार्डो के माध्यम से पलिया को जिला बनाओ की मुहीम रवि द्वारा चलाई जा रही है। घर घर जाकर पोस्ट कार्ड देकर उन्होंने इस मुहीम को सफल बनाने की अपील लोगो से करते हुए सहयोग देने की बात कही और उनके सहयोग में पूरा नगर उतर आया है । उल्लेखनीय है कि व्यापारी नेता रवि गुप्ता द्वारा शुरू की इस मुहीम की चारो तरफ चर्चाये हैं। इस मुहीम को कई लोग अब तक समर्थन कर चुके हैं। रवि गुप्ता के अनुसार उनकी यह मुहीम तब तक चलेगी जब तक पलिया जिला नहीं बन जाता है। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े तथा किसी तरह इस क्षेत्रवासियो की मांग को मुख्यमंत्री महोदय तक पंहुचाया जाय। रवि ने कहा की नगर वासियों को जागरूक करने के बाद अब विभिन्न  संगठनों को एक साथ जोड़कर पलिया को जिला बनाने की मुहीम को आगे ले जाया जाएगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts