Categories: Crime

उरी के आतंकवादी हमले में शहीद हुआ गाजीपुर जनपद का एक और लाल


मुहम्मद इस्राफील अंसारी

गाजीपुर। जम्‍मू-कश्‍मीर के उरी सेक्‍टर के सैन्‍य मुख्‍यालय पर रविवार को तड़के हुए आतंकवादी हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गये, जिसमे जनपद का भी एक लाल शहीद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। बताया जाता है कि मरदह थाना क्षेत्र के देऊपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव पुत्र किसान केदार यादव 2007 बैंच के बिहार बटालियन 17 में तैनात था। जिसकी ड्यूटी जम्‍मू-कश्‍मीर के उरी सेक्‍टर के सैन्‍य मुख्‍यालय पर लगी थी। आतंकवादियों ने सो रहे सैनिकों के कैंप पर धोखे से हमला कर दिया।

जिसमे 17 सैनिक शहीद हो गये। उन्‍ही सैनिकों में हरेंद्र भी शामिल था। हरेंद्र गत 30 जून को छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था। शहीद हरेंद्र की शादी वर्ष 2009 में निर्मला यादव के साथ हुई थी। जिसके दो पुत्र रोहित चार वर्ष व राज दो वर्ष के हैं। शहीद हरेंद्र छह भाईयों में पांचवे नम्‍बर पर थे। जो परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्‍य थे। शहीद जवान का शव आज रात में किसी समय आने की पूरी सम्‍भावना है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts