Categories: Crime

जिला गाज़ियाबाद- जिला अस्पताल कि एम्बुलेंस महीनो से ख़राब, नहीं कोई पुरसाहाल

कुलदीप
ग़ाज़ियाबाद। ज़िला एमएमजी अस्पताल में सीएमएस जितेंद्र कुमार त्यागी उड़ा रहे हैं मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां,जहां एक तरफ पूरे प्रदेश में एंबुलेंस को लेकर प्रदेश सरकार नई नई योजनाये ला रही है.वहीं इस शहर के जिला अस्पताल में नई एम्बुलेंस कबाड़ में तब्दील होकर महीनो से खडी है. सूत्रों कि माने तो इस नई एंबुलेंस की क्लच प्लेट खराब हो गई है. सिर्फ क्लच प्लेट ख़राब होने पर कबाड़ में तब्दील हो कर यह एम्बुलेंस खड़ी हो गई है.ताज्जुब कि बात तो यह है कि एक माह से ऊपर हो गया इसको ख़राब हुए लेकिन सीएमएस साहब ने इसको सही कराने की नहीं सोची,

सोचे  भी क्यों जब अस्पताल में बाहर की एंबुलेंसो का बोलबाला है मानों जैसे उनके लिए सीजन आ गया है और मरीजों से मनमाना किराया वसूल किया जाता है.गाजियाबाद में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।  जिला एमएमजी अस्पताल की हालत बद से बदतर हो चुकी  है. बस अब तो खाना पूर्ति की जा रही है दूसरी तरफ़ मरीजों का बहुत बुरा हाल है. इस प्रकरण में जिला प्रशासन ने भी अपनी आंखें मूंद रखी है ना जाने उनकी आंखे कब खुलेगी। 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts