Categories: Crime

जो चार सालो से था फरार, वो शराब बनाते हुवे हुआ गिरफ्तार

फारूख हुसैन
लखीमपुर( खीरी)  रेहरिया =बताते चले की आज कई दिनों से ग्राम शाहबगंज ग्रन्ट में पुलिस ने शराब  बनाने बालो को पकड़ रही है प्रतिदिन छापे डाल रही रही है। उसी में आज मिला कई वर्षो से वांछित चल शातिर अपराधी को रेहरिया पुलिस ने धधकती हुई भट्टी से शराब बनाते हुए पकड़ा।

यह  एक शातिर अपराधी है। जो लगभग 3 वर्षो से पुलिस की आँखों में धूल झोंकता हुआ फरार चल रहा था। छापा मारी में आज रेहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज पारस नाथ यादब ने अपने मय हम राही इंद्रेश सिंह, निर्मल, गार्ड लाला राम आदि फ़ोर्स के साथ ग्राम साहब गंज ग्रन्ट में दबिश दी जो घर के ही पीछे भट्टी झौंक रहा रहा था जिसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ क्र गिरफ्तार कर भेजा जेल।  मौके से उसके पास 10 लीटर अवैध शराव तथा 100 लीटर लहन जिसे वही नष्ट कर दिया गया था बरामद किया। अपराधी आजाद पुत्र मंगू उर्फ़ मान सिंह को पकड़ा उसके पश्चात् उसे पुलिसचौकी लाया गया जहा से उसका आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला की यह एक बहुत बड़ा अपराधी है। जो 4 वर्षो से वांछित चल रहा था तथा जिसके ऊपर 6 मुक़दमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार गैर जनपदों में भी इसके आपराधिक मुकदमे हो सकते है जिसकी छानबीन चल रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts