Categories: Crime

नामचीन डॉक्टर मनीष बंसल के क्लीनिक पर आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

मथुरा(रवि पाल)। बुधवार को मथुरा में डॉक्टर मनीष बंसल के यहां आयकर विभाग ने छापे मारी कर दी। छापेमारी से सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि आयकर विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि महोली रोड, मानस नगर स्थित नामचीन डॉक्टर मनीष बंसल सही तरीके से आयकर जमा नहीं करते व कर की चोरी कर रहे हैं। इसी के चलते आज आयकर विभाग की टीम ने आकर यहाँ छापा मार दिया। अधिकारी उनके घर और क्लीनिक पर सभी दस्तावेजों की जाँच कर कर रहे हैं। व उनके परिजनों से भी पूछताछ जारी है। समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts