Categories: Crime

सोशल मीडिया पर छात्राओं को शर्म-शार करने वाले को नहीँ मिली जमानत, मथुरा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खारिज की याचिका

मथुरा(रवि पाल)। कान्हा की नगरी में विगत दिनों सोशल मीडिया पे छात्राओं के अश्लील फोटो वायरल करने, व उन्हें बदनाम करने की धमकी देने वाला प्रकरण बहुचर्चित रहा था। जिसमें पुलिस ने अभिराज उर्फ़ सिकंदर नाम के एक युवक को बिहार के जनपद पटना के थाना कदमकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
बता दें कि अभियुक्त ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा के यहाँ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर स्वयं को जमानत प्रदान किये जाने की याचिका की थी। जिसपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों तरफ की कार्यवाफ़ी व सभी सबूत और गवाहों के आधार पर अभियुक्त की याचिका खारिज कर दी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts