Categories: Crime

15 अक्टूबर को सपा के सभी पदधिकारी व कार्यकर्ताओं की होगी बैठक

शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। अंसारी बंधुओं का समाजवादी परीक्षा 15 अक्‍टूबर से शुरू हो जायेगा। इस प्राइमरी परीक्षा में 15 अक्‍टूबर को मुहम्‍मदाबाद विधानसभा कार्यकर्ता सम्‍मेलन के रूप में होगा। जिसमें नवंबर माह में होने वालें बूथ कार्यकर्ता सम्‍मेलन के तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके मुख्‍य अतिथि प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव होगे।

इस संदर्भ में विधायक प्रतिनिधि सुहैब अंसारी उर्फ़ मन्‍नू ने बताया कि 15 अक्‍टूबर को अंसारिया बालिका इंटर कालेज युसूफपुर में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में नवंबर माह में होने वालें बूथ कार्यकर्ता सम्‍मेलन की तैयारियों का चर्चा किया जायेगा। करीब सात-आठ वर्षो बाद अंसारी बंधु के नेतृत्‍व में पहली बार यह सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है जिसमें वह लोग भी सिरकत करेंगे जिन लोगों का वर्षो तक अंसारी बंधुओं से 36 का आकंड़ा रहा है। जैसे सपा के जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा जो मुहम्‍मदाबाद विधानसभा से प्रत्‍याशी भी है। राजेश राय पप्‍पू जो 2012 के विधानसभा चुनाव में अंसारी बंधुओं के खिलाफ सपा के प्रत्‍याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। मुहम्‍मदाबाद विधानसभा अध्‍यक्ष रामधारी यादव, दया यादव आदि सैंकड़ों वरिष्‍ठ नेता है जिनका नाम उनके घोर विरोधियों में लिया जाता है। अब देखना है कि अंसारी बंधु अपने विरोधियों के शक्ति को अपने प्रति बदल पाते है या नही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts