Categories: Crime

संजय ठाकुर के संग मऊ के समाचार

मेले में चरखी झुला टूटने से  तीन घायल
मऊ : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव में गुरुवार की शाम को मेले में लगा झूला अचानक टूट कर गिर गया। इससे उस पर झूल रही तीन बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। नसोपुर गांव में गुरुवार की शाम को दशहरा के अवसर पर मेला लगा था। इसमे दूर-दराज से मेले का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मेले में आए चरखी झूला पर कुल 36 बच्चे सवार थे। कुछ ही देर बाद झूला अचानक टूट कर नीचे गिर गया। इससे उसमें सवार सरवां गांव की लीलावती, मालती व सरोज गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उन तीनों बच्चियों का इलाज चल रहा है

पशु कारोबारी को घायल कर लुटे 20 हजार रूपये
मऊ: आजमगढ़ मऊ सीमा पर अपराधी तत्व इतने सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों रानीपुर पेट्रोल पंप से मोटर साइकिल बदमाशों ने पेट्रोल भरने वाले कर्मचारी से 15 हजार लूट लिए। इस घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे पशु खरीदने-बेचने का कारोबार करने वाले कस्बा निवासी 55 वर्षीय इस्माइल पुत्र छोटक को कट्टा की बट से सिर पर वार कर मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये छीन लिए। वह घायल हो गया। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती बारीगांव के पास हुई इस घटना से लोग सहमे हुए हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts