Categories: Crime

मथुरा – पकड़ी 210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, दो अभियुक्त गिरफ्तार

रवि पाल
मथुरा। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी जैंत राकेश यादव ने बड़ी सफलता दिलाई है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने जैंत माइनर एन एच-2 पर हरियाणा से आगरा की ओर जा रहे ट्रक सँख्या एचआर55 के० 3259 को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया तो ट्रक की बॉडी में बने गुप्त चेंम्बर में पानीपत से लायी गई 210 पेटी हरियाणा निर्मित व बिक्री हेतु अनुमन्य अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग कीमत करीब 15 लाख बरामद हुयी।

अवैध शराब पकड़कर उन्होंने दो अभियुक्त चालक दलबीर और ताजेंद्र को गिरफ्तार किया। मामले में अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts