Categories: Crime

एसएसपी ने परखी जनपद के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

(रवि पाल)
मथुरा। गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार त्यौहारों को ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखने निकल पड़े। एसएसपी ने एक-एक कर नगर की कई बैंकों का निरीक्षण किया। एसएसपी के निरीक्षण से बैंकों में हडकंप मच गया। बैंकों के निरीक्षण को निकले एसएसपी बबलू कुमार ने गुरूवार को नगर की कई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जानी। आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंकों का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। यकायक पुलिस कप्तान को फोर्स के साथ देखकर बैंक कर्मियों में हडकंप मच गया। वह अपने-अपने पटलों से उठ खडे हुए। मगर बाद में उन्हें जब निरीक्षण होने की जानकारी हुई तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
एसएसपी के आदेशानुसार जनपद के सभी थानाध्यक्षों ने इसी क्रम में थाना क्षेत्र की सभी बैकों व आस-पास के संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस अभियान से पूरे जनपद में नाकाबंदी का माहौल बना रहा। और हड़कंप रहा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts