Categories: Crime

एसपी वैभव कृष्ण ने संभाला कार्यभार,


अखिलेश सैनी
बलिया। नवागत पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। नवागत एसपी के कार्यभार संभालते ही विभागीय गलियारे में गजब की हलचल देखी गयी। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में मुस्तैद रहे।

बताते चले की प्रभाकर चौधरी के स्थानांरण से जनपद के लोगों में शासन के प्रति नाराजगी भी सामने आयी थी, लेकिन वैभव कृष्ण के नाम से जनपदवासियों को कुछ भरोसा था। पड़ोसी जनपद गाजीपुर में बतौर एसपी काम कर चुके वैभव कृष्ण के तेवर से महकमा पूरी तरह वाकिफ है। वैभव कृष्ण ने जैसे ही कार्यभार संभाला, महकमें की हलचल बढ़ गयी। वहीं,जनपदवासियों में विश्वास की उम्मींद देखी गयी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts