Categories: Crime

ट्रक की चपेट में आने जवान की मौत

अखिलेश सैनी
बलिया। सुखपुरा-बांसडीह मार्ग पर कैथवली स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बुधवार की शाम करीब पांच बजे सड़क के किनारे लगे बाजार में सब्जी खरीदते समय अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड सेना के जवान सुरेश सिंह (58) निवासी धनौती की मौत हो गई। घटना आक्रोशित जनता ने मौके पर ही जाम लगा यातायात ठप कर दिया।

इससे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधिक रहा। नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। सुखपुरा पुलिस ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया। वह शाम को बाइक से सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। कैथवली गांव के सामने सड़क की पटरी पर ही बाजार लगता है। वह बाइक खड़ा कर दुकान से सब्जी खरीद रहे थे। इसी बीच तेज गति के ट्रक की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को जब तक लोग समझते चालक तेजी से सुखपुरा की तरफ भाग निकला। पुलिस ने सुखपुरा चौराहे पर ट्रक को पकड़ लिया। इधर घटना से आक्रोशित जनता ने जाम लगा दी। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाते ही उनका पुत्र संजय सिंह समेत अन्य पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने शासन से मिलने वाली हर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts