Categories: Crime

बैंक हो या रेस्त्रां, हर जगह हुई चेकिंग

संजय ठाकुर
मऊ :सोमवार को चारो ओर वर्दी ही वर्दी दिख रही थी खुद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरा पुलिस बल जिले भर में सड़कों पर उतर पड़ा था त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे पुलिस प्रशासन ने हर ओर जमकर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान संदिग्ध लग रहे लोगों की तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ भी की गई।
अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह मय दल-बल निकल पड़े। अधिकारियों का काफिला दीवानी कचहरी गेट पर पहुंचा और वहां प्रत्येक आने-जाने वालों की जमकर तलाशी ली गई इसके बाद पुलिस बल अपने अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के बैंकों, एटीएम बूथ, होटलों, माल्स और प्रमुख तिराहों-चौराहों पर भी वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने पहुंचा
साथ में नगर क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार सिंह,शहर कोतवाल सुरेशचंद्र मिश्र,थानाध्यक्ष दक्षिणटोला कृष्ण मुरारी मिश्र,थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र आदि थे। इसी तरह पुलिस ने जनपद के विभिन्न हिस्सों में अपना अभियान चलाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts