Categories: Crime

उफ़ ये कलयुग पत्नी ने किया देवर के साथ मिलकर पति की हत्या

कुलदीप
गाजियाबाद। थाना मोदीनगर  में एक बार फिर हुआ रिश्तों का खून, हालिया मामला मोदीनगर का है जहाँ  एक पत्नी ने अपने देवर से अवैेध संबंधो में बाधा बनने पर अपने पति की हत्या देवर के साथ मिलकर कर दी और  लाश के हाथ पैर बाँध कर घर से काफी दूर जंगल में फेक  दिया…

मोदीनगर के बेगमाबाद गाव में सतेंदर नाम के व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी आशा और उसके सगे भाई नीरज ने घर में रखे सिलबट्टे से मारकर दी । वजह थी दोनों देवर भाभी के बीच अवैध संबंध।हत्या करने के बाद दोनों ने रात में ही  सतेंदर के शव को घर में रखे एक ड्रम में बंद कर घर से काफी दूर जंगल में फेक दिया और आराम से घर लोट आये लेकिन इस वारदात को होते  घर में सो रही सतेंद्र की छः साल की मासूम बेटी ने देख लिया और उसने कई घंटे गुजर जाने के बाद सारी कहानी अपने दादा को सुनाई जिस पर दादा ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया !
वही मृतक के पिता का कहना है की अवेध संबंधो के चलते सतेन्द्र की हत्या इनकी बहु और बेटे ने नीरज ने मिलाकर की है। अब पिता दोनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार पुलिस से रहा है। वही रिश्तों का कत्ल करने के बाद भी कलयुगी भाई अपने किये कृत्य पर अपनी सफाई देते हुए बोल रहा है की सतेंद्र शराब पीकर मार पीट करता था जिस वजह से उसने अपने भाई को घर में रखे सिल और बट्टे से उसके गले और सर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया और लाश को जंगल में फेंक आया।
वही सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने वाली मृतक सतेंद्र की पत्नी की माने तो उसके पति ससुर और देवर एक हत्या के आरोप में जेल गये थे जिसमे जेल से आने के बाद उसके देवर ने उसके साथ बलात्कार किया था लेकिन आज पति की हत्या में साथ देने के सवाल पर चुप हो गयी.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts