Categories: Crime

बाइक मकैनिक गिरफ्तार, चोरी की बाइक की धंधा करता था मैकेनिक

अन्जनी राय
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने का धंधा करने वाले मकैनिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। बताते चलें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जीयनपुर बाजार के चुन्नूग पार मोड़ पर मोटर मैकेनिक की दुकान में छापेमारी कर रामश्रृंगार पुत्र रामकरन चौहान को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइकों को खरीद कर बेचने का कार्य करता है। उसके पास से चोरी की 3 बाइक भी बरामद की गई।

जबकि इसका एक साथी रामाशीष पुत्र फिरतु निवासी महावत अभी भी फरार है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts