Categories: Crime

मोबाइल की दूकान में सेंध लगाकर लाखो की चोरी

अन्जनी राय
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुजियाँ बाजार में बीती रात एक मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर अज्ञात चोरों लाखो रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दूकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

बताते चलें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुडीपुर गांव निवासी बलिराम पुत्र चौथी राम खुजियाँ बाजार मे मोबाइल व फ़ोटो कॉपी की दुकान करता है। रोज की भांति बुधवार की रात भी वह अपनी दुकान बंद करके घर चला आया। बीती रात  चोरो ने नकब लगाकर दुकान में रखा नगदी सहित इनवर्टर, बैट्री, कंप्यूटर, फ़ोटो कॉपी मशीन, स्टेबलाइजर, कैमरा, लेमिनेशन मशीन, चार्जर, पंखा आदि लगभग लाखों   का सामान लेकर चंपत हो गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts