Categories: Crime

बलिया की अन्य प्रमुख खबरें अन्जनी राय के कलम से

गंगा में नहाते समय तीन युवकों की डूबकर मौत

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र में गंगा नदी के बैरिया घाट पर आज स्नान करते समय तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि धन जी, बृजेश और गोलू की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ये सब लोग धन जी की दादी का अंतिम संस्कार करने आये थे। श्री कृष्ण ने बताया कि तीनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है।

सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो ज़ख़्मी

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी गाँव के समीप ट्रक और बाइक की भिड़न्त में बाइक सवार दो लोगो की मौके पे मौत। दो लोग हुये जख्मी दोनों की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया – नगरा मार्ग को किया जाम।
             

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

बलिया : सुखपुरा थाना अन्तगॅत बेरूआरबारी सुखपुरा मागॅ मिठ्ठा गाँव के पास पिकप और बाईक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत ।बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल। बेरूआरबारी प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts