Categories: Crime

आग से तीन रिहायशी मङहे समेत लाखों का सामान जलकर राख, नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड


अन्जनी राय
बलिया : बैरिया तहसील क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में आग की चपेट में आने से तीन लोगों की रिहायशी मड़हे राख हो गए, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि अचानक रामवृक्ष यादव के मड़हे में आग लग गई जो देखते ही देखते पल भर में आग फैलने लगी।

यह देख लोग आग को बुझाने में जुट गए। तब तक आग बच्चा यादव व अशोक पाण्डेय के रिहायशी मड़हे को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पुलिस के 100 नंबर मिलाया लेकिर फोन नहीं उठा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts