Categories: Crime

विवाहिता की जलकर हुई मौत

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नाजोपट्टी मोहल्ले में स्थित दलित बस्ती निवासी एक विवाहिता ने बंद कमरे में गुरुवार रात्रि को अपने को आग के हवाले कर दिया। कस्बे के संभ्रांत नागरिकों के प्रयास से आपसी सुलह समझौते के बाद शव का पंचनामा कराकर शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उक्त मोहल्ले के जयेंद्र कुमार बीती रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। इधर उनकी पत्नी उर्मिला अपने को कमरे में बंद कर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। पूरी तरह से आग की चपेट में आने के बाद चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर परिजन तुरंत महिला के कमरे की तरफ दौड़ पड़े। जब कमरे के पास पहुंचे तो देखा कि उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है और आग की लपटें तेज हैं। परिजनों ने कमरे का दरवाजा आनन फानन तोड़कर उसे बाहर निकाला और उसे इलाज हेतु हास्पिटल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसे लेकर परिवाजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृत महिला चार बच्चों की मां थी। परिजनों ने घटना की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दे दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts