Categories: Crime

लावारिस हालत में धान के खेत में मिली बोलेरो UP14AF3615, चोरी का वाहन या फिर…… ?

अन्जनी राय
आजमगढ : बरदह थाना क्षेत्र के सहनुडीह गांव के आरसीसी मार्ग के किनारे धान के खेत में लावारिस बोलोरो जीप खड़ी देख सनसनी मच गयी। गांव के लोग बरदह पुलिस को सूचित किये। मौके पर पहुची पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर जाँच में लगी रही। बरदह थाने पर तैनात नायब दरोगा कैलाश नाथ ने बताया की बोलेरो लावारिस में दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत कर जाँच की जा रही है।

सहनुडीह में मिली लावारिस बोलेरो U P 14 AF 3615 सफेद रंग की है। चर्चा जोरो पर है कि गुरुवार/शुक्रवार की रात में दो बजे के आसपास मार्टीनगंज की तरफ से बोलेरो का पीछा बहुत तेजी से स्कार्पियो गाड़ी वाले कर रहे थे। मौक़ा पाकर सहनुडीह नहर पर जाकर बोलेरो सवार लोग गांव की तरफ भागे लेकिन गांव के पहले धान के खेत में पानी में बोलेरो छोड़ कर भाग गए। वही लोगो में चर्चा रही की कहीं अपराधियो ने बड़ी घटना को तो अंजाम न दिया हो या चोरी की तो नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts