Categories: Crime

पलिया को जिला बनाने की मुहिम ने फिर से पकड़ी तेजी

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)  = पलिया को जिला बनवाने के लिए पलिया के यूवा व्यापारी जन प्रतिनिधि रवि गुप्ता अपनी पूरी कोशिश  के साथ लगे हुए हैं  वह क्षेत्र में जगह जगह लोगों  से मिलकर सहयोग माँग  रहे हैं ।वह अपनी टीम  के साथ बनवीर पुर में सांसद अजय मिश्र( टेनी) के आवास पर   नेता विधान मंडल  दल भारतीय जनता पार्टी एवं शाहजहांपुर विधायक सुरेश खन्ना से मिले और  उनसे  जिला  बनाने की मुहिम में सहयोग माँगा ।

विधायक  शुरेस खन्ना ने आश्वासन दिया कि वह इस मुहिम में आपके साथ हैं और जैसी भी आवश्यकता पड़ती है वह आपके साथ हैं ।इस  मौके पर  विजय गुप्ता, राजीव  शुक्ला (एडवोकेट) अरूण तिवारी  सिताराम राठौर ,दौलत शर्मा, प्रेम प्रकाश मौर्या और सांसद प्रतिनिधि  दीपक तलवार मौजूद रहे ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts