Categories: Crime

शौच करने जा रही विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास

अन्जनी राय
बलिया :- यह घटना सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की है । 30 सितम्बर दिन शुक्रवार शाम को गांव की विवाहिता (32) शौचालय करने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक राम कुमार पासवान ने महिला को पकड लिया और दुराचार करने का प्रयास करने लगा ।

महिला ने अपने साथ इस प्रकार की हरकत को देख कर शोर मचाने लगी जिससे आस पास के लोग दौड़ कर महिला के पास पहुचे। गांव के लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला । महिला ने सहतवार थाने में आरोपी युवक राम कुमार पासवान के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी राम कुमार पासवान की तलाश कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts