Categories: Crime

डा.एसएन राय बने आईएमए के अध्यक्ष,मिली शानदार जीत

संजय/यशपाल
मऊ : पहली बार चिकित्सकों को संगठन अध्यक्ष के लिए चुनाव का सहारा लेना पड़ा। इसमें डा. एसएन राय अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। नगर के एक प्लाजा में रविवार को आईएमए के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम रखा गया। इसमें अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए हर साल की तरह आम सहमति से नई टीम चुनने की कवायद की गई किंतु अध्यक्ष पद हेतु दो चिकित्सकों, डा. एसएन राय व डा.संजय सिंह के मैदान में आ जाने से आखिरकार चुनाव कराना पड़ा।

इसमें कुल 103 डॉक्टरों ने भाग लिया। चुनाव में डॉ.एसएन राय को 61 व डॉ.संजय सिंह को 42 मत मिले। इसके बाद, डॉ. एसएन राय को विजयी घोषित किया गया। बाकी पदों के पदाधिकारी आम सहमति से बनाए गए। वर्ष 2016- 17 के उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. केपी सिंह, डॉ.प्रतिमा सिंह व डॉ.एके रंजन महासचिव बनाए गए। इसके अलावा डॉ.सत्यानंद राय ज्वाइंट सेक्रेटरी, डॉ एके सिंह क्लीनीकल सेक्रेटरी व् डॉ.जीएस सिंह, डॉ.एनके सिंह व डॉ.आरएन अग्रवाल राष्ट्रीय कमेटी के लिए चुने गए। इसी प्रकार डॉ.एचएन सिंह , डॉ. सुजीत सिंह, ,डॉ. जेडआई उस्मानी तथा डॉ. पीएल गुप्ता को प्रांतीय कमेटी का सदस्य चुना गया। डॉ.एसएन खत्री संरक्षक बनाए गए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts