Categories: Crime

निकली नगर कीर्तन यात्रा

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)=श्रीगुरू रामदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारा सिंह सभा बलफार्म-कबीरगंज  से भव्य नगर कीर्तन की शोभायात्रा लम्बे काफिले के साथ निकाली गई जो मुख्य मार्गो से गुजरते हुए गॉधीनगर, शान्तीनगर, सम्पूर्णानगर, बमनगर, पंजाबघाट होते हुए प्रसिद्व गुरूद्वारा नानक प्याऊ महंगापुर पहुंचकर जिसका जगह- जगह पर स्वागत किया गया।
इस मौके पर गतका पार्टी के कलाकारों ने तलबारों से यूद्ध किया, मुंह से आग उगली, अॉख में पट्टी बॉधकर कृपाण की नोक से आखों में सुर्मा लगाया, सिर पर नारियल को डन्डे से अॉख बन्द करके फोड़ने के कई करतब दिखाकर लोगों को हैरत कर दिया । शोभायात्रा में प्रमुख रूप से अग्रेज सिंह, गुरूदयाल सिंह, हरजिन्दर सिंह मान, काबुल सिंह, गुरमेल सिंह, इकबाल सिंह पाले, लखविन्दर सिंह पप्पू, कुलबिन्दर सिंह चीना, हरदेव सिंह, सोनी समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts