Categories: Crime

पिकअप पर लदे 64 अवैध सिलेंडर को पुलिस ने लिया हिरासत में

अन्जनी राय
बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के डिहवां गांव के पास पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर कालाबाजारी को जा रहा पिकअप पर लदा 64 गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने शुरू कर दी हैं।
बताते चलें कि ग्रामीणों ने डिहवां गंव के सामने एक पिकअप को सिलेंडर लदा देखा। यह देख लोग चालक से पूछताछ करने लगे। उसके द्वारा सही बात नहीं बताने पर लोगों को शंका हुई। इस पर सूचना तत्काल एसओ शाहमुहम्मद को दी गई। वह दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर पिकअप में लदे गैस सिलेंडर को कब्जे में लिया। पुलिस इसे साथ लेकर थाना चली गई। खबर पाते ही पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि उक्त सिलेंडर कालाबाजारी के लिए जा रहा था या नहीं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts