Categories: Crime

अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी, 90 लीटर शराब के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

अन्जनी राय
बलिया : नवागत पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर सहतवार पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध व्यापक मुहिम छेड़ते हुए कोलकला बिंद बस्ती में छापेमारी कर यहां चल रही सात शराब की भट्ठियों को नष्ट करते हुए 50 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान 10 कुंतल लहन भी मौके पर ही नष्ट कर दिया।

वहीं नगरा थाना पुलिस ने ब्राह्मणपुरा (भगमलपुर ) में छापेमारी कर झरिया ब्रांड 40 लीटर शराब के साथ जयनाथ उर्फ गिरी को गिरफ्तार किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts