Categories: Crime

सातवीं मोहर्रम को आलम व दुलदुल का जुलुस निकाला गया

मऊ :रविवार को नगर के मुंशीपुरा सेलटेक्स रोड मंजर इमाम के घर से सातवीं मोहर्रम का जुलूस एवं आलम व दुलदुल का जुलूस निकाला गया। वहीँ मातम व नोहाख्वानी करते हुए अपने क़दीमी रास्ते से होते हुए ओवर ब्रिज के निचे रेलवे लाइन के पास स्थित शहीद बाबा की मजार पर गए और मिट्टी लेकर पुनः उसी रास्ते से इमाम चौक पर पहुचे।


इस अवसर पर नोहख्वानी मजहर इमाम व् शाहिद इमाम ने पढ़ा। सातवीं मोहर्रम का जुलुस इमाम हुसैन के भाई मौला अब्बास की याद में मनाते है। इस दौरान शमीम कमाल, मंजर इमाम, मजहर इमाम, अजीज आदि मौजूद रहे। जुलूस के आगे-आगे नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर पंकज कुमार सिंह, दक्षिणटोला थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts