Categories: Crime

मायावती की रैली में भगदड़ से 2 कार्यकर्ताओं की मौत, दर्जनों घायल

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर कांशीराम स्मारक पर आयोजीर रैली में अचानक भगदड़ मचने से 2 कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी।  इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कांशीराम स्मारक पर हुई रैली में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा बसपा की ओर से किया जा रहा है। इस बीच करीब 11.30 बजे कांशीराम स्मारक के मेन गेट पर अचानक भगदड़ मच गई।जिसके बाद लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। इसी भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में कानपुर देहात की रहने वाली एक महिला है।

वहीं, घायलों में जालौन, लखीमपुर खीरी के लोग शामिल हैं। सभी को हॉस्‍पिटल जे जाया गया है। वही लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र शहीद पथ पर रैली में आई बस ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया में अस्पताल में भर्ती कराया गया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts