Categories: Crime

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फुका रामबाबू चौधरी का पुतला

समीर मिश्रा
कानपुर. राहुल गाँधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नरौना चौराहे पर फतेहपुर सीकरी सांसद बाबू राम चौधरी का पुतला फूंका। पुतला फूँक रहे एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा  सासंद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी यह पूरी तरह से अशोभनीय है। आपको बता दें की सर्जिकल स्टाइक के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को खून का दलाल कहने पर बीजेपी नेताओं ने भी राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फतेहपुर सीकरी सासंद बाबू राम चौधरी ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी को अपनी पैदाईश का तो पता नहीं और वे हमसे सर्जिकल स्टाइक के सबूत मांग रहे है। जिसके बाद से ही कांग्रेसियों में भाजपा नताओं के खिलाफ भयंकर रोष  है। रविवार को नरौना चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सांसद बाबू राम चौधरी का पुतला फूंका। इस दौरान मौजूद जिलाध्यक्ष रजत बाजपेई ने बताया कि भाजपा सांसद ऐंसी औछी बाते कर रहे है। जो उनकों शोभा नहीं देती है लेकिन भाजपा नेता हमे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते है।
वही अभिनव तिवारी ने बताया की इस सर्जीकल स्ट्राइक का  भाजपा चुनावी राजनीति में इस्तेमाल कर रही है जिसका विरोध कॉंग्रेस क हर एक कार्यकर्ता कर रहा है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts