टीवी टुडे के मुताबिक पाकिस्तानी चैनल दुनया न्यूज से बातचीत में पत्रकार हसन पाकिस्तानी हुकूमत पर भारत के साथ तनाव बढ़ने पर न्यूक्लियर वॉर की धमकी देने पर भड़के। उन्होंने कहा कि हमारे यहां (पाकिस्तान में) अनपढ़ लोगों का झुंड है, जिन्हें एटम बम के बारे में पता नहीं है। भारत की जनसंख्या 100 करोड़ से ज्यादा है और पाकिस्तान की जनसंख्या 18 करोड़ है। न्यूक्लियर वॉर होने की स्थिति में चार बार हमले के बाद भी भारत में 20 करोड़ से ज्यादा लोग बचेंगे, लेकिन पाकिस्तान एक बार में ही खत्म हो जाएगा। निसार ने कहा कि पाकिस्तान में पागलों की भीड़ है, ये अजीब लोग हैं, जो अपनी ही बर्बादी का जश्न मनाते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में परमाणु हथियारों की तरफ संकेत करते हुए कहा था कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ इनका इस्तेमाल कर सकता है। टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, ‘टैक्टिकल वेपन हमने अपनी हिफाजत के लिए डेवलप किया हुआ है। हमने डिवाइसेज को जस्ट एज शोपीस नहीं रखे हुए। अगर हमारे सलामती को खतरा हुआ, तो हम नेस्तानाबूत कर देंगे उनको। पाकिस्तान की ओर से इस तरह की धमकी पहले भी कई बार दी जा चुकी है। 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…