Categories: Crime

हौसला बुलंद चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी, शोर मचाने पर तमंचे से किया फायर

अन्जनी राय
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में अज्ञात चोरों ने रमेश यादव के परिवार का धनतेरस पर्व बिगाड़ दिया। बांस के सहारे घर के पीछे से आंगन में उतरकर चोरों ने लाखों रुपये के गहने, कीमती कपड़े व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने के बाद जब परिजनों ने चोरों का पीछा किया तो वे तमंचे से फायर करते हुए भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगा। चोर टूटा बक्सा व अटैची को गांव के बाहर खेत में फेंककर फरार हो गए।।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts