Categories: Crime

सीडीओ ने गांव का किया निरिक्षण, दो के काटे वेतन, कईयों को जारी किया कारण बताओ नोटिस


चंद्र प्रताप सिंह “बिसेन”/अन्जनी राय
बलिया : बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुआरा का मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का हाल जाना। प्राथमिक विद्यालय चिरंजी छपरा पर आंगनबाड़ी के के निरीक्षण के दौरान बच्चों व गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में पूछताछ की।

इस दौरान मौके पर अनुपस्थित एएनएम रंजू सिंह, सुपरवाइजर रेनू व इंदु यादव के एक दिन का वेतन काटने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री संजू यादव सहित सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts