आम आदमी की सहूलियत का ख्याल रखना चाहिए, नोटबंदी कर जापान गए मोदी ने लौटने पर जो भाषण दिए, उन पर निशाना साधते हुए हुए लालू ने कहा कि नाटकीय भाषणों से आम जनता को न सांत्वना मिलेगी और न ही दुखों का अंत होगा, लालू ने रविवार शाम ताबड़तोड़ करीब 12 ट्वीट कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विमुद्रीकरण को गलत बताया, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हम कालेधन के विरुद्ध हैं, पर आपके कृत्य में दूरदर्शिता और क्रियान्वयन का पूर्ण अभाव दिख रहा है, आम आदमी की सहूलियत का ख्याल रखना चाहिए, देश को भरोसा दीजिए कि जनता को दो माह पूरी असुविधा देने और कालेधन की उगाही के बाद सबके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लालू यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अगर ये सब करने के बाद भी लोगों को 15 लाख रुपये नहीं मिले, तो इसका मतलब होगा कि यह फर्जिकल स्ट्राइक था और इसके साथ ही आम जनता का फेक एनकाउंटर भी, मोदी सरकार से सवाल करते हुए लालू ने ट्वीट किया, क्या सरकार 50 दिन के बाद आंकड़ा सावर्जनिक करेगी कि खातों में पैसे होने के बावजूद कितने लोग खाने और इलाज के अभाव और सदमे में मारे गए, मोदी बताएं कि अगर भ्रष्टाचार और कालाधन खत्म करना चाहते हैं तो 2000 रुपये का नोट क्यों बनाया, आपकी इस मंशा पर देश को शंका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…