Categories: Crime

नोट बदलने में गरीबो को कोई दिक्कत नहीं हुई, मुलायम-माया के चेहरे का नूर चला गया है

(जावेद अंसारी)
नोट बदलने से कालेधन पर अंकुश लगा है, किसी गरीब को कोई समस्या नहीं हुई, फिर पता नहीं माया और मुलायम के चेहरों पर हवाइयां क्यों उड़ी हैं, राहुल बाबा 4 करोड़ की कार लेकर 4 हजार रुपये बैंक से लेने जाने की नौटंकी करने में लगे हैं।

यह बात रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कन्नौज में पिरिवर्तन यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा अमित शाह बोले इससे उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में खुशहाली आएगी, अमीत शाह ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से दोनों के चेहरे का नूर चला गया है, उत्तर प्रदेश के किसानों को उसका फायदा नहीं मिला,मोदी जी जो धन दिल्ली से भेजते हैं, लखनऊ में चाचा-भतीजे शिवपाल और अखिलेश  पूरा का पूरा खा जाते है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts