Categories: Crime

महिला से की छेड़छाड़ तो नीम हकीम की हुई पिटाई

अन्जनी राय
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ की गई छेड़खानी की जानकारी होने पर परिजनों द्वारा गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। इस दौरान गांव के ही आरोपी नीम हकीम चिकित्सक को भी पंचायत में बुलाया गया।

पंचायत में बात बढ़ी और पीडित पक्ष के लोगों ने आरोपी चिकित्सक की जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पाकर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जताई। वहीं गांव वालों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts