क्षेत्र के भोगइचा ग्राम निवासी शिव प्रसाद ने वर्ष 2011 में अपनी पुत्री मोनिका की शादी बेंदुई ग्राम निवासी अरुण पांडेय के साथ की थी। समय के साथ मोनिका ने तीन वर्षीय पुत्री रिया व दो वर्षीय पुत्र शनि को जन्म दिया। इसके बाद दंपती संतान नहीं चाहता था। बताते हैं कि कुछ समय पूर्व मोनिका को गर्भ ठहर जाने के कारण वह अपने मायके चली गई और वहीं चिकित्सकीय परामर्श के बगैर किसी दुकान से गर्भनिरोधक दवा खरीदकर सेवन कर लिया। बताते हैं कि दवा के सेवन के बाद मोनिका को रक्तस्त्राव होने लगा। काफी इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। अत्यधिक रक्तस्त्राव के चलते ससुराल में आई मोनिका की हालत बिगड़ती चली गई और बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। मौत की जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मुकामी थाने को भी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। गुरुवार की सुबह अहरौला थाने में चली घंटों पंचायत के बाद मृतका के दोनों बच्चों के नाम पैतृक संपत्ति का कुछ हिस्सा बैनामा करने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद दोनों पक्ष बूढ़नपुर तहसील पहुंचे और बच्चों के नाम भूमि की रजिस्ट्री के बाद उनके बीच समझौता हो सका। तत्पश्चात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…