Categories: Crime

500 के नोट के चक्कर मे,इलाज न मिलने से छाञा की मौत,

रामपुर. हर्मेश भाटिया

रामपुर के मिलक तहसील के लाडपुर गाँव निवासी हसनैन मिंया की बुखार से पीड़ित बेटी परवीन की मौत इलाज  न मिल पाने की वजह से हो गयी परिजनों का आरोप है कि उनके पास 500-500 के नोट थे। लेकिन डॉक्टर ने खुले रुपये न होने पर ढाई घंटे तक इलाज नहीं किया।बाद में दूसरे अस्पताल मे भी खुले रुपये न होने की वजह से डेढ़ घंटे तक बैठाया । जब खुले रुपये दिए तब इलाज शुरू किया गया लेकिन तब तक परवीन की मौत हो गयी।उधर इलाज करने वाले डॉक्टर ताज मोहम्मद और डॉक्टर शारिक का कहना है कि लड़की की हालत सीरियस थी। पैसे की वजह से इलाज मे देरी का आरोप गलत है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts