Categories: Crime

वाह रे डाक विभाग कर दिया कमाल,आपस में बाँट लिया छुट्टा,पब्लिक परेशान।

हर्मेश भाटिया
रामपुर. डाक विभाग मे कर्मचारियों की आपसी सांठगांठ से पब्लिक परेशान हुई। डाक विभाग मे कैश मे बचे दस लाख के छोटे नोटों का बटंवारा कर्मचारियों ने आपस में ही कर दिया। कुछ कैश विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने चहेतो को बाँट दिया।बदले में पाँच सौ और एक हजार का कैश जमा कर लिया गया। इसी वजह से डाक विभाग मे 500-1000 के नोट बदलने का काम नही हो सका। सभी शाखाओं में कह दिया कि डाक विभाग मे बदलने के लिए कैश नंही है।कैश न बदले जाने के पीछे अधिकारियों का कहना है कि एसबीआई ने कैश नहीं दिया। लेकिन सूञों का कहना है कि आठ नवम्बर को जब मुख्य डाकघर बंद हुआ था। तब करीब दस लाख का छुटटा कैश आफिस मे था। लेकिन जब दस नवंबर को डाकघर खुला तो कैश न होने की  बात कही गई।सवाल यह उठता है कि दस लाख का छुटटा कैश कहा गया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts