Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – रहस्यमय बुखार से आम आदमी बेहाल

अंबेडकरनगर – अनंत कुशवाहा
संदिग्ध बुखार का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना संदिग्ध बुखार से पीड़ित मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती हो रहे है। शुक्रवार को संदिग्ध बुखार से पीड़ित दो मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए। जलालपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुर बाजार निवासी कृष्‍णा (78) पुत्र रामअछैबर शुक्रवार की सुबह तेज बुखार के कारण हालत गंभीर हो गयी।

परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं भीटी तहसील क्षेत्र के दांदूपुर निवासी सुनरा देवी (65) पत्नी रामउजागिर शुक्रवार की सुबह अपने घर पर तेज बुखार के कारण हालत गंभीर हो गयी। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि रोजाना जिला चिकित्सालय में तेज बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे है। बुखार का कारण स्पश्ट न हो पाने से तेज बुखार बताया जा रहा है। बीते दो माह से तेज बुखार का सिलसिला लगातार जारी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts