Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

अनंत कुशवाहा
अंबेडकरनगर – एकलव्य स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय रहे। उन्होने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया।

इस दौरान मुख्य रूप जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुधीर चतुर्वेदी, प्रतियोगी बालक-बालिकाओं समेत शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरूआत में सर्वप्रथम परेड, सलामी तथा मशाल जुलूस के साथ प्रतियोगिता की शुरूआत की गयी। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र्रस्तुत किये। खेल कूद प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ सम्पन्न हुई। उसके बाद नौ ब्लाको की जूनियर बालिकाओं की कबड्डी सम्पन्न हुई। बालिका कबड्डी में बसखारी बालिका टीम प्रथम स्थान तथा जहांगीरगंज बालिका टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts